करोड़ों की लागत से बना आंगनबाड़ी केंद्र अपनी बदहाली पर रोता हुआ
विष अमृत संवाददाता आर एन सिंह

ओबरा सोनभद्र नगर स्थित वार्ड 14 भलुआ टोला हनुमंत नगर में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र जो की मलिन बस्ती और चिकवा बस्ती के नाम से बना हुआ है इन पर करोड़ों खर्च करने के बाद भी इनका उपयोग नहीं किया जा रहा है यहां पर आने जाने का कोई भी उचित रास्ता नहीं है जिससे यहां पर कोई भी आंगनबाड़ी सहायिका अपना पोस्टिंग कराकर आहार का वितरण नहीं करना चाहती हैं यह जगह नशेड़ियों और जुआड़ीयों के लिए सुरक्षित जगह बन गई है यह जांच का विषय है कि आंगनबाड़ी केंद्र बनाने से पहले क्या यहां के जगह या यहां आने जाने के लिए रास्तों का सर्वे नहीं कराया गया था अगर कराया गया था तो वह रास्ता किधर से है और अगर नहीं कराया गया था तो सीधे-सीधे भ्रष्टाचार कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है इसकी जांच उच्च अधिकारियों द्वारा की जानी चाहिए जिससे दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी करवाई की जा सके !




