यूपीसोनभद्र

महिला अधिवक्ताओं को मिलेगी बड़ी सुविधा, बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने किया कॉमन हॉल का शिलान्यास

महिला अधिवक्ताओं की समस्याओं को देखते हुए लिया गया निर्णय, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

सोनभद्र । सोनभद्र बार एसोसिएशन की महिला अधिवक्ताओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए महिला कॉमन हॉल का निर्माण कराया जाएगा। शनिवार की शाम सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट ने विधिवत पूजन-अर्चन के साथ कॉमन हॉल का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि महिला अधिवक्ताओं को लंबे समय से हो रही असुविधाओं को देखते हुए कॉमन हॉल बनवाने का निर्णय लिया गया है। शिलान्यास के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा, ताकि महिला अधिवक्ताओं को जल्द से जल्द बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि कॉमन हॉल बनने से महिला अधिवक्ताओं को काफी सहूलियत मिलेगी।महिला अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए उठाए गए इस कदम की मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं ने सराहना की।इस मौके पर महामंत्री योगेश कुमार दुबे, गीता गौर, आनंद मिश्रा, पवन मिश्रा, भानु प्रताप सिंह, अरुण कुमार सिंघल, अखिलेश पांडेय, राजीव सिंह गौतम, विजय प्रकाश पांडेय, संजय श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, प्रभात मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, धीरज सिंह, नरेंद्र सिंह, रमेश कुमार पाल सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!