बाबू राम सिंह महाविद्यालय में रामअवध सिंह मेमोरियल 2nd ओपन जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन

रामअवध सिंह मेमोरियल 2nd ओपन जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन बाबू राम सिंह महाविद्यालय, खाड़पाथर, मुर्धवा (रनुकूट) सोनभद्र में सम्पन्न
रेणुकूट सोनभद्र बाबू राम सिंह महाविद्यालय, खाड़पाथर, मुर्धवा (रनुकूट) सोनभद्र में दिनांक 07/12/2025 दिन रविवार को रामअवध सिंह मेमोरियल 2nd ओपन जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के सभी जूनियर, सिनियर, मेन्स एण्ड वेटरन्स वर्ग के प्रतिभागी प्रतिभाग किये। जिसका शुभारभ प्रातः 10 बजे महाविद्यालय के प्रबन्धक ई० बलवन्त सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ० जौली अम्बष्ठा ने खेल में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों का मनोबल के साथ उत्साहवर्द्धन किया और खेल के महत्व को भी बताया।

टेबल टेनिस के जिला स्तरीय सचिव आलोक कुमार तिवारी व ट्रेजर्स अजय कुमार सिंह के साथ ही अन्य खेल पदाधिकारी तथा महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। प्रतियोगिता पाँच वर्ग में खेला गया जिसमें कैडेटU 13 मेन्स वर्ग में प्रथम स्थान सत्यशौर्य अमिष्ट, सबजूनियर वर्गU 15 मेन्स वर्ग में प्रथम स्थान अर्जुन अजय सिंह, जूनियर वर्गU 17 मेन्स वर्ग में प्रथम स्थान आशुतोष तिवारी, मेन्स वर्ग A-17 में प्रथम स्थान अब्दुल्ला खान, साथ ही बालिका जूनियर वर्ग U-17 में प्रथम स्थान किर्ती वर्मा अर्जित किये। महाविद्यालय के प्रबन्धक ई० बलवन्त सिंह ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य एवं उन्नति के लिये शुभकामनाएं देते हुए आयोजन को सम्पन्न कराया गया।





