भदोहीयूपीलोकल न्यूज़

मिशन शक्ति केन्द्र औराई द्वारा बिछड़े दम्पति के बीच कराया गया सुलह

ब्यूरो रिपोर्ट रिजवान सिद्दिकी

भदोही/ उत्तर प्रदेश। पति-पत्नी के दांपत्य जीवन में गलतफहमियों को लेकर आपसी ताल-मेल का संतुलन बिगड़ने से उत्पन्न हुए विवाद को लेकर पति-पत्नी हुए थे अलग शिकवा-शिकायत भुलाकर नए सिरे से एक दूसरे का (पति-पत्नी की तरह) सम्मान करते हुए रहेगें साथ-साथ
महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण हेतु “मिशन शक्ति फेज-5.0अभियान के अंतर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा चलाया जा रहा जागरूकता अभियान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “मिशन शक्ति फेज-5.0” के तहत महिलाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री अभिमन्यु मांगलिक,पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में व श्री शुभम अग्रवाल अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति केन्द्र, थाना औराई टीम द्वारा घरेलू विवाद को लेकर एक दूसरे से अलग रह रहे दंपत्ति की काउंसलिंग कर एक साथ रहने के लिए सहमत करने हेतु लगातार सार्थक प्रयास किया जा रहा है।

मिशन शक्ति केंद्र औराई पर पति-पत्नी के दांपत्य जीवन में गलतफहमियों को लेकर आपसी तालमेल का संतुलन बिगड़ने से उत्पन्न हुए विवाद पारिवारिक विवाद के सम्बन्ध में नारी शक्ति केन्द्र औराई पर दोनों पक्षों को काफी जद्दोजहद व अथक प्रयास करके समझाया बुझाया गया। दोनों पक्ष आपसी सहमति एवं बिना किसी जोर दबाव के अपनी बीती हुयी बातों/गलतियों को स्वीकार करते हुए नये शिरे से पुनः प्रेम विश्वास सम्मान त्याग समर्पण सहयोग धैर्य समझ क्षमाशीलता एवं एक-दूसरे के प्रति सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत कराते हुए, एक खुशहाल और स्थायी रिश्ते की नींव एक दूसरे का सम्मान करते हुये रहने को तैयार हुए। मिशनशक्ति केन्द्र औराई द्वारा उनके पारिवारिक विवाद को समाप्त कराते हुये टूटते रिश्ते को बचाते हुए पति/पत्नी की विदायी करायी गयी।मिशन शक्ति केन्द्र थाना औराई पुलिस टीम द्वारा किये गये सराहनीय कार्य की आम जनमानस द्वारा प्रशंसा की गयी।
जनपद पुलिस द्वारा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा जिससे समाज में महिला सुरक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल एवं जनसहभागिता को और अधिक सशक्त किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!