यूपीसोनभद्र

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के जिला कार्यालय पर हुआ आयोजन, सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वॉ जयंती मनाई गई

सुंदरकांड पाठ और भजन-कीर्तन के बीच मनाया गया राजा भैया का 57वां जन्मदिन

सोनभद्र ।रॉबर्ट्सगंज में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के 57वें जन्मदिन एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को पार्टी के जिला कार्यालय (राजा साहब का बगीचा) में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनपदवासियों ने हर्षोल्लास के साथ राजा भैया का जन्मदिन मनाया तथा सरदार पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संगीतमय सुंदरकांड पाठ से हुआ। इसके बाद श्री हनुमान चालीसा का पाठ और भजन-कीर्तन आयोजित किया गया। धार्मिक आयोजनों के उपरांत उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद एवं स्वल्पाहार का वितरण किया गया। इसके बाद केक काटकर राजा भैया का जन्मदिन मनाया गया। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं उज्ज्वल राजनीतिक जीवन की कामना करते हुए जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।वहीं, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया गया।

इस अवसर पर हरदेव सिंह, मुन्ना सिंह, कौशल कुमार गिरी, धर्मदेव सिंह, दीपक सिंह, अनिल सिंह, शुभम सिंह, राजबहादुर सिंह, हिमांशु सिंह, परमात्मा पटेल, रवि सिंह, अंशु सिंह, बालेश्वर सिंह, विवेक प्रताप सिंह, वीरेंद्र सिंह पटेल, रोहित सिंह, अनुराधा शुक्ला, मृत्युंजय सिंह, संजय मिश्रा, अजय रावत, कालीचरण जायसवाल, विकास जायसवाल, विनीत कुमार, नवल किशोर सिंह, प्रियंका, कामेश्वर गिरी, अर्चना श्रीवास्तव, सुमंत गिरी, उषा देवी, मयंक सिंह, मीना देवी, कमलेश चौबे, शाहीना, रामशुधार, नीलम देवी, रामानुज अवस्थी, सरोज देवी सहित सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनपदवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!