यूपीसोनभद्र

पितृ विसर्जन पर 10 अक्टूबर को कक्षा आठ तक के सभी विद्यालयों में रहेगा अवकाश

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश, अनुपालन के दिए निर्देश

सोनभद्र । पितृ विसर्जन के अवसर पर 10 अक्टूबर 2026 को जिले में कक्षा एक से आठ तक संचालित सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश रहेगा। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय ने आदेश जारी कर सभी संबंधित विद्यालयों को निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है।जारी आदेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के निर्देशों के क्रम में पितृ विसर्जन के अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए अवकाश निर्धारित किया गया है। इसके तहत शनिवार, 10 अक्टूबर को कक्षा एक से आठ तक संचालित जिले के सभी संबंधित विद्यालय बंद रहेंगे।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालयों के प्रबंधकों, प्रधानाध्यापकों और संबंधित अधिकारियों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश के तहत निर्धारित अवकाश की व्यवस्था सभी संबंधित विद्यालयों पर लागू होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!