यूपीसोनभद्र

जिला पंचायत कार्यालय में मनाई गई लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती

अरुण पटेल बोले- राष्ट्र की एकता और अखंडता के महान शिल्पी थे सरदार वल्लभभाई पटेल

सोनभद्र। जिला पंचायत कार्यालय में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिला पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि अरुण पटेल ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि वह भारत की एकता और अखंडता के महान शिल्पी थे। उनका जीवन अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रनिष्ठा का प्रतीक है।सरदार पटेल ने राष्ट्रीय एकीकरण के साथ ही संविधान निर्माण की प्रक्रिया में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं वंचित वर्गों के अधिकारों और संरक्षण से जुड़े विषयों पर उनका विशेष योगदान रहा। उनके विचार समान अवसर, सामाजिक न्याय और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की भावना से प्रेरित थे। उनके आदर्श आज भी सशक्त, समरस और न्यायपूर्ण भारत के निर्माण की प्रेरणा देते हैं।अपर मुख्य अधिकारी राजेश चौधरी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल सामाजिक एवं शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्गों को समान अवसर, सम्मानजनक भागीदारी और संरक्षण देने के पक्षधर थे। उनके विचारों और आदर्शों को अपनाकर समाज में समानता एवं समरसता को मजबूत किया जा सकता है।इस अवसर पर राजेश गोंड, राजकुमार यादव, अनुज पाल, माता प्रसाद सहित जिला पंचायत के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!