
सोनभद्र । जनपद में लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदा को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर जिलाधिकारी के निर्देश पर 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को कक्षा एक से 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।प्राप्त निर्देश के अनुसार, जनपद में संचालित सभी बोर्डों के राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन माध्यमिक एवं परिषदीय विद्यालयों में शुक्रवार को शिक्षण कार्य बंद रहेगा। यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।हालांकि, विद्यालयों में अवकाश के बावजूद सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे। संबंधित अधिकारियों ने जनपद के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं संबंधित जिम्मेदारों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।




