यूपीसोनभद्र

सरदार पटेल जयंती पर 31 अक्टूबर को होगी काव्य संध्या

बार एसोसिएशन सभागार में जुटेंगे जनपद के वरिष्ठ कवि, लौहपुरुष को समर्पित करेंगे अपनी रचनाएं

सोनभद्र। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर शनिवार को काव्य संध्या का आयोजन किया जाएगा। शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्ट करारी सोनभद्र एवं साहित्य प्रकोष्ठ सोनभद्र बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद के वरिष्ठ कवि अपनी काव्य रचनाओं के माध्यम से सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।कार्यक्रम कचहरी परिसर स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में शाम चार बजे से शुरू होगा। आयोजन को लेकर साहित्य प्रेमियों और कवियों में उत्साह है। आयोजक प्रद्युम्न त्रिपाठी एडवोकेट ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल का देश की एकता और अखंडता में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने अपनी दूरदर्शिता, दृढ़ इच्छाशक्ति और नेतृत्व क्षमता से देश की रियासतों का एकीकरण कर राष्ट्र को मजबूत बनाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनकी जयंती पर आयोजित यह काव्य संध्या उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को साहित्य के माध्यम से याद करने का प्रयास है।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में वरिष्ठ कवि अजय चतुर्वेदी कक्का, दिवाकर द्विवेदी मेघ, सुधाकर स्वदेशप्रेम, अशोक तिवारी, दिलीप सिंह दीपक, प्रभात सिंह चंदेल, राकेश शरण मिश्र, सुशील मिश्रा, धर्मेश चौहान, दयानंद दयालु, विवेक चतुर्वेदी और मदन चौबे लौहपुरुष को समर्पित रचनाओं का पाठ करेंगे। आयोजकों ने साहित्य प्रेमियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर काव्य संध्या को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!