यूपीसोनभद्र

फसल नुकसान की शिकायत 72 घंटे के अंदर दर्ज कराएं किसान

फसल बीमा कराने वाले किसानों के लिए टोल फ्री नंबर 14447 जारी, तहसीलवार प्रतिनिधियों के मोबाइल नंबर भी किए गए सार्वजनिक

सोनभद्र। अर्नब चक्रवात एवं असामयिक वर्षा से खरीफ की फसलों को होने वाले नुकसान को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों को सतर्क किया है। जिला कृषि अधिकारी ने अपील की है कि जिन किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा है, वे आपदा के दौरान 72 घंटे के अंदर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमित किसान टोल फ्री नंबर 14447 पर फोन कर फसल क्षति की सूचना दे सकते हैं।जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि निर्धारित समयसीमा में शिकायत दर्ज कराने से क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वेक्षण कराने में सुविधा होगी। इसके लिए कृषि विभाग, राजस्व विभाग और फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों की ओर से संयुक्त रूप से सर्वेक्षण कराया जाएगा। सर्वेक्षण के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।किसानों की सुविधा के लिए तहसीलवार फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों के नाम और मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं। रॉबर्ट्सगंज तहसील के लिए जिला प्रतिनिधि एवं तहसील कोऑर्डिनेटर गणेश प्रसाद (8097657730), दुद्धी तहसील के लिए प्रशान्त कुमार शुक्ला (6392589818), ओबरा तहसील के लिए विकास कुमार पाण्डेय (7897827083) तथा घोरावल तहसील के लिए राकेश कुमार मौर्या (9415074954) से संपर्क किया जा सकता है।जिला कृषि अधिकारी ने किसानों से कहा है कि फसल क्षति होने पर शिकायत दर्ज कराने में देरी न करें। फसल बीमा और नुकसान से संबंधित जानकारी के लिए अपने तहसील के प्रतिनिधि से संपर्क करें, ताकि सर्वेक्षण और नियमानुसार मुआवजे की प्रक्रिया समय से पूरी कराई जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!