यूपीसोनभद्र

तीन दिवसीय अभियान में सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 93 अभियुक्त गिरफ्तार

अंतिम दिन 14 वारंटी और छह वांछित गिरफ्तार, रॉबर्ट्सगंज व पन्नूगंज में सबसे अधिक वारंटियों की धरपकड़

सोनभद्र । जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए गए तीन दिवसीय विशेष अभियान में सोनभद्र पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 27 से 29 अक्टूबर तक चले अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 93 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

इनमें 83 वारंटी और 10 वांछित अभियुक्त शामिल हैं।अभियान के अंतिम दिन जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस की गठित टीमों ने दबिश देकर 14 वारंटी और छह वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अभियान के तहत लंबित गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) और स्थायी वारंटों के निष्पादन के साथ वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर विशेष जोर दिया गया।थानावार कार्रवाई में रॉबर्ट्सगंज और करमा पुलिस ने 10-10 वारंटियों को गिरफ्तार किया। वहीं घोरावल से नौ, पन्नूगंज से 12, दुद्धी और म्योरपुर से छह-छह, पिपरी से पांच, शक्तिनगर से चार, चोपन, ओबरा, कोन और बीजपुर से तीन-तीन, रायपुर और बभनी से दो-दो तथा हाथीनाला, जुगैल और महिला थाना रॉबर्ट्सगंज से एक-एक वारंटी गिरफ्तार किया गया।वहीं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में रॉबर्ट्सगंज से दो, चोपन से तीन, करमा से दो और जुगैल से तीन अभियुक्त पकड़े गए।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि लंबित वारंटों का शत-प्रतिशत निष्पादन और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए अभियान आगे भी प्रभावी ढंग से जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!