यूपीसोनभद्र

संजय सिंह ने शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर भाजपा को घेरा

पॉपी-करकी में आमसभा के दौरान विंध्य एक्सप्रेसवे से प्रभावितों, किसानों की खाद और पेयजल संकट का मुद्दा उठा

सोनभद्र ।आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को सोनभद्र के पॉपी-करकी माइनर स्थित मां विंध्यवासिनी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए शिक्षा, रोजगार और क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी को घेरा। उन्होंने युवाओं के भविष्य को देश के विकास से जोड़ते हुए कहा कि युवा पढ़ेगा, तभी देश विकसित होगा। सभा में किसानों की खाद, छात्रों के लिए विश्वविद्यालय, पेयजल संकट और विंध्य एक्सप्रेसवे से प्रभावित लोगों की समस्याएं प्रमुखता से उठाई गईं।

संजय सिंह के सोनभद्र आगमन पर सुकृत, लोहारा और हिन्दुआरी में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद आयोजित जनसभा में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।सभा को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा अपने उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है और युवाओं को वास्तविक मुद्दों से भटकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है। उन्होंने शिक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही।

विंध्य एक्सप्रेसवे प्रभावितों के बीच पहुंचने का आह्वान विंध्य एक्सप्रेसवे के मुद्दे पर संजय सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रयागराज से सोनभद्र तक प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानने को कहा। उन्होंने प्रभावितों की मांगों को समझने और उनके साथ खड़े होकर आवाज उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं को सामने लाना और प्रभावित लोगों की बात संबंधित स्तर तक पहुंचाना जरूरी है।किसानों की खाद और पेयजल संकट का मुद्दा उठा कार्यक्रम संयोजक अंशुमान मौर्या ने किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने, छात्रों के लिए विश्वविद्यालय की आवश्यकता और क्षेत्र में पेयजल की समस्या का मुद्दा उठाया।

उन्होंने कहा कि खाद की कमी से किसानों की खेती प्रभावित नहीं होनी चाहिए। वहीं, उच्च शिक्षा के लिए स्थानीय स्तर पर बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और पेयजल संकट के समाधान की जरूरत बताई।बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश गौतम ने संगठन विस्तार और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सिंगरौली की महापौर रानी अग्रवाल, काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी, जिला संयुक्त महासचिव जसवंत सिंह, जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार और जिला संगठन प्रभारी ज्योति जंग सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय और मुबारक अली ने किया।सभा में शिक्षा, रोजगार, किसान हितों, पेयजल और क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। पार्टी पदाधिकारियों ने जनसमस्याओं को लेकर लोगों के बीच सक्रिय रहने और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!