मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0के तहत भदोही पुलिस द्वारा महिलाओं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान
ब्यूरो रिपोर्ट रिजवान सिद्दिकी

भदोही/ उत्तर प्रदेश। समस्त महिला बीटों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन कर महिलाओं की समस्याओं का किया जा रहा निस्तारण महिलाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं महिला हेल्प डेस्क व कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित कर किया जा रहा सशक्त सभी का उद्देश्य जनकल्याण व मानव समाज की सेवा करना शासन-प्रशासन महिलाओं के सुरक्षा सम्मान व उनके उत्थान व सशक्तिकरण हेतु है प्रतिबद्ध कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु चलाये जा रहे “मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0” के अंतर्गत अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में दिनांक- 19.01.2026 को महिला थाना प्रभारी सीमा सिंह मय हमराह महिला कांस्टेबल शिवानी व महिला कांस्टेबल नेहा सिंह के साथ ग्राम भिदिउरा में मिशन शक्ति के तहत सरकार सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न

योजनाओं (जनधन योजना कन्या सुमंगला योजना वृद्धा पेंशन योजना उज्ज्वला योजना सामूहिक विवाह योजना दिव्यांग पेंशन योजना) व विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के विषय में जानकारी दी गई। इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांवों/कस्बों/स्कूलों/कॉलेजों/मंदिरों में भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिला/बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही चौपाल का आयोजन कर महिलाओं एवं बालिकाओं को कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण के तहत महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी जानकारी दी गई और शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नम्बर, जैसे- 1090, 112, 1076, 1098, 108 की विस्तृत जानकारी देते हुए संकट के समय इनके प्रयोग हेतु बताया गया साथ ही साइबर अपराधों के संबंध में अवगत कराते हुए इससे बचने और सतर्क रहने हेतु 1930 हेल्प लाइन नंबर का उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी गई। सरकार द्वारा महिलाओं से सम्बन्धित संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित उन्हें जागरूक किया गया।





