यूपीसोनभद्र

लक्ष्मी खरवार प्रकरण में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से की मुलाकात

घटनाक्रम की ली जानकारी, पुलिस कार्रवाई और हंस फाउंडेशन की भूमिका की उच्चस्तरीय जांच की मांग

सोनभद्र। लक्ष्मी खरवार प्रकरण को भाजपा ने गंभीरता से लेते हुए सोमवार को नगवां ब्लॉक के देवहार गांव पहुंचकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष अमरेश पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने मृतक की पत्नी गीता देवी और उनकी माता से बातचीत कर घटना से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

परिजनों ने पुलिस पर लक्ष्मी खरवार के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया और कहा कि घटना से आहत होकर उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी ने कहा कि मामला अत्यंत गंभीर और संवेदनशील है। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने तथा जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।उन्होंने हंस फाउंडेशन की कार्यप्रणाली की भी जांच की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट होना चाहिए कि गांव में दवा वितरण किसके आदेश से किया जाता है और दवा वितरण के लिए पर्याप्त मात्रा में दवाएं क्यों नहीं पहुंचाई जाती हैं। उन्होंने सीएमओ स्तर से हंस फाउंडेशन की गतिविधियों की जांच कराने की मांग भी की प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों को नियमानुसार मिलने वाली सहायता, आकस्मिक दुर्घटना बीमा सहित अन्य शासकीय लाभ दिलाने के संबंध में एसडीएम से वार्ता किए जाने की जानकारी दी। साथ ही पुलिस अधीक्षक से भी मुलाकात कर प्रकरण की निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई।भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जांच के माध्यम से वास्तविक तथ्य सामने आने चाहिए, ताकि मामले को लेकर फैल रही किसी भी प्रकार की भ्रामक अफवाहों पर रोक लग सके।इस दौरान धीरेंद्र पटेल, इंद्रजीत खरवार, श्याम खरवार, लक्ष्मण खरवार, छोटेलाल खरवार, ब्लू शर्मा सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!