Uncategorized

बेटियों के साथ खुशियों के पल, सेहत का संकल्प

डॉटर्स डे पर इनर व्हील क्लब ने छात्राओं को स्वच्छता, पोषण और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

सोनभद्र। डॉटर्स डे के मौके पर सोमवार को जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय, उरमौरा में बेटियों के बीच खुशियां बांटने के साथ उन्हें स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया गया। इनर व्हील क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में क्लब पदाधिकारियों और सदस्यों ने छात्राओं के साथ केक काटा और संवाद कर उनका उत्साह बढ़ाया।कार्यक्रम का केंद्र छात्राओं का स्वास्थ्य और व्यक्तिगत स्वच्छता रहा।

क्लब की सदस्य डॉ. नेहा सिंह राणा ने किशोरियों को स्वच्छता से जुड़ी जरूरी जानकारी देते हुए नियमित रूप से हाथ धोने, शरीर एवं आसपास के वातावरण को साफ रखने तथा स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किशोरावस्था में सही खानपान और स्वच्छता की आदतें भविष्य के बेहतर स्वास्थ्य की नींव रखती हैं।छात्राओं को पौष्टिक एवं संतुलित आहार के महत्व की जानकारी देते हुए जंक फूड से बचने और भोजन में आवश्यक पोषक तत्वों को शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान छात्राओं के बीच पोषण सामग्री भी वितरित की गई।क्लब अध्यक्ष नीतू अग्रवाल ने कहा कि बेटियों का स्वस्थ और आत्मविश्वासी होना पूरे समाज के लिए महत्वपूर्ण है।

उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और व्यक्तित्व विकास को प्राथमिकता देकर ही मजबूत समाज का निर्माण किया जा सकता है।कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष वंदना वर्मा, सचिव नीलू अग्रवाल, सदस्य मधुलिका अग्रवाल सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रहीं। हेमलता मिश्रा, जौहर फातिमा, कुसुम यादव, रेखा शुक्ला, आकांक्षा एवं धनंजय गौतम सहित अन्य लोगों ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में उत्साह और उमंग का माहौल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!