यूपीसोनभद्र

बूथ से सेक्टर तक संगठन मजबूत करने में जुटी बसपा, समीक्षा अभियान का ऐलान

मायावती के निर्देश पर सोनभद्र में हुई बैठक, पदाधिकारियों को समयबद्ध तरीके से जिम्मेदारियां पूरी करने के निर्देश

सोनभद्र। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर सोमवार को सोनभद्र में पार्टी की आवश्यक संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर से लेकर सेक्टर तक मजबूत करने और आगामी कार्ययोजना को लेकर पदाधिकारियों के साथ चर्चा की गई।बैठक के बसपा जिलाध्यक्ष रामचंद्र रत्न रहे। अध्यक्षता मिर्जापुर मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी सियाराम पटेल ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव अमन मौर्य ने किया। इस दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद राजा राम को पार्टी का नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाए जाने पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताते हुए स्वागत किया।जिला अध्यक्ष रामचंद्र रत्न ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशों के अनुसार जनपद में बूथ से लेकर सेक्टर स्तर तक संगठन की समीक्षा का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जोन प्रभारी, सेक्टर अध्यक्ष, विधानसभा कमेटी, जिला कमेटी और मंडल प्रभारी आपसी समन्वय से संगठनात्मक कार्यों को समय से पूरा करेंगे।बैठक में चारों विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी, विधानसभा अध्यक्ष, महासचिव तथा विभिन्न संगठनात्मक पदाधिकारी मौजूद रहे। पूर्व जिला संयोजक पवन प्रधान और घोरावल के पूर्व विधानसभा महासचिव विक्रम पटेल समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी बैठक में सहभागिता की।पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक का समापन कार्यकर्ताओं ने “जय भीम, जय भारत” के उद्घोष के साथ किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!