यूपीसोनभद्र

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर धंधरौल बांध का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

सोनभद्र । दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शनिवार को धंधरौल बांध का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने विसर्जन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था और आवश्यक सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने प्रतिमा विसर्जन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विसर्जन स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए और सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम समय से पूरे कर लिए जाएं।

अधिकारियों ने कहा कि विसर्जन कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए। इसके लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें और निर्धारित व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

जिला प्रशासन और सोनभद्र पुलिस की ओर से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!