यूपीसोनभद्र

घघरी में रामलीला और दुर्गा पूजा की तैयारियां तेज, समिति का हुआ गठन

रामलीला का 7 अक्टूबर से होगा शुभारंभ, 20 अक्टूबर को लगेगा भव्य मेला

सोनभद्र। बभनी ब्लाक के घघरी ग्राम पंचायत के बाजार में रविवार को आगामी मां दुर्गा पूजा एवं श्री आदर्श रामलीला मंचन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक ग्राम प्रधान (प्रशासक) कृष्णानंद सोनी की अध्यक्षता और अशोक सिंह खरवार की अगुवाई में हुई। इसमें ग्रामीणों एवं गणमान्य लोगों की सर्वसम्मति से श्री आदर्श रामलीला समिति, घघरी-2026 का गठन किया गया।बैठक में प्रदीप कुमार पटेल को अध्यक्ष, अशोक कुमार खरवार को कोषाध्यक्ष, लालती देवी प्रजापति को उपाध्यक्ष, मनोज कुमार प्रजापति को उपकोषाध्यक्ष, संजय कुमार सोनी को महामंत्री, रामेश्वर प्रसाद शर्मा को संरक्षक तथा उमा प्रसाद गुप्ता को मीडिया प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा समिति के विभिन्न कार्यकारी एवं अन्य पदों पर भी सदस्यों का चयन किया गया।बैठक में तय कार्यक्रम के अनुसार 7 अक्टूबर बुधवार को श्री रामलीला मंचन का शुभारंभ होगा। इसके बाद 11 अक्टूबर रविवार की शाम कलश यात्रा निकालकर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। 19 अक्टूबर सोमवार को नवमी के अवसर पर कन्या पूजन, जबकि 20 अक्टूबर मंगलवार को विजयादशमी पर भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। 21 अक्टूबर बुधवार को मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन प्रस्तावित है।समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष रामलीला एवं दुर्गा पूजा का आयोजन पिछले वर्षों की अपेक्षा और अधिक भव्य एवं व्यवस्थित ढंग से कराने का प्रयास किया जाएगा। आयोजन के माध्यम से घघरी समेत आसपास के क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं और दर्शकों को धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने पर जोर रहेगा।बैठक में आयोजन में युवाओं समेत सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई। समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में शामिल होने तथा अपनी क्षमता के अनुसार आर्थिक एवं आवश्यक सहयोग प्रदान करने की अपील की।इस दौरान विनय गुप्ता, हंसराज, राजेश कुमार गुप्ता, काशीराम गुप्ता, राम सुंदर खरवार, अयोध्या प्रसाद, कमलेश कुमार गुप्ता, राम भजन, जवाहर, सोहर सिंह, भगवान दास, राजेंद्र, विजय पटेल, सोमारु प्रसाद, देव कुमार, रामचंद्र, सुमित कुमार गोंड समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!