यूपीसोनभद्र

एमएलसी चुनाव को लेकर सपा ने तेज की तैयारी, बूथ स्तर तक संपर्क का दिया संदेश

शिक्षक प्रत्याशी लाल बिहारी यादव व स्नातक प्रत्याशी आशुतोष सिंहा के समर्थन में जुटने का आह्वान

सोनभद्र। शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को सपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक आयोजित की गई। संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया। बैठक में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से प्रत्याशियों के समर्थन में मतदाताओं से संपर्क करने की अपील की गई।बैठक की शुरुआत समाजवादी पुरोधा स्व. राम गोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित कर हुई। उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की।

बैठक में शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी मंडल प्रभारी एवं रॉबर्ट्सगंज सांसद छोटेलाल सिंह खरवार तथा दीपचंद राम प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि कार्यकर्ता शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी लाल बिहारी यादव और स्नातक एमएलसी प्रत्याशी आशुतोष सिंहा के समर्थन में अभी से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि शिक्षक और स्नातक मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क कर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की जाए।मंडल प्रभारी छोटेलाल सिंह खरवार और दीपचंद राम ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का काम करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा घोषित एमएलसी प्रत्याशियों के लिए मेहनत करने का आह्वान किया।शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी लाल बिहारी सिंह यादव ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन पर दोबारा विश्वास जताते हुए सेवा का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में शिक्षकों ने उन्हें समर्थन देकर सदन में भेजा था और उन्होंने शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को उठाने का प्रयास किया।

उन्होंने मतदाताओं से पुनः समर्थन देने की अपील की।बैठक को सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी यादव, संजय यादव, विजय यादव, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, रमेश चंद दुबे, मोहम्मद सईद कुरैशी, मुनीर अहमद चौधरी, यशवंत सिंह पटेल, अनिल प्रधान, गीता गौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, फुलवंती गौड़, विजय शंकर जायसवाल, नामवर कुशवाहा, बाबूलाल यादव, राम भरोसे सिंह पटेल, परमेश्वर यादव, अली मुख्तार, अजीत मौर्य, आशीष विश्वकर्मा, सुखपाल यादव, जयप्रकाश पटेल, रमेश सिंह यादव, वीरेंद्र, हिदायत उल्ला खान, सरदार पार, ब्रह्म सिंह, त्रिपुरारी गौड़, पवन पटेल, राजेश विश्वकर्मा, गया सिंह यादव, अभय यादव, राजेश शुक्ला, कामरान खान, बचोले, अशोक पटेल, डॉ. लोकपति सिंह पटेल, वासुदेव कॉल, प्रदीप कनौजिया, कृपा शंकर चौहान, बाबू हाशमी, जयप्रकाश सिंह, जगत पटेल, फारूक अली जिलानी, दीपक केसरी, दिनेश सरोज, सुनील पवार, चंद्रभूषण, प्रमोद, रामेश्वर भाई पटेल, उमेश चौबे, विवेक सिंह पटेल, राजकुमार, नंदलाल, कमलेश, लालू भारती, बृजेश, उमेश सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!