यूपीसोनभद्र

एसडीएम के स्थानांतरण की मांग पर लेखपालों का धरना, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

ज्ञापन लेने से इनकार का आरोप, 29 सितंबर से तहसील कार्यों के पूर्ण बहिष्कार की चेतावनी

। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा तहसील रॉबर्ट्सगंज के बैनर तले सोमवार शाम लेखपालों ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। तहसील अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में लेखपालों ने एसडीएम सदर के स्थानांतरण की मांग उठाई। संघ ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।तहसील अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि संघ की ओर से एसडीएम को ज्ञापन देने का प्रयास किया गया था। ज्ञापन में लखनपुरवा क्षेत्र के लेखपाल रामचंद्र के खिलाफ उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता-2006 की धारा 24 के तहत फील्ड बुक जमा करने तथा पथरगढ़ी से जुड़े मामले में की गई विभागीय कार्रवाई को समाप्त करने की मांग की गई है। संघ का कहना है कि फील्ड बुक से संबंधित कार्य राजस्व निरीक्षक स्तर का है। ऐसे में लेखपाल के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर संघ ने आपत्ति जताई है।संघ के मुताबिक, मामले में आरोप पत्र, जवाब और जांच अधिकारी की आख्या प्रस्तुत की जा चुकी है। इसके बावजूद कार्रवाई समाप्त नहीं होने से लेखपालों में नाराजगी है।

संघ का आरोप है कि सोमवार को जब पदाधिकारी ज्ञापन देने पहुंचे तो एसडीएम ने ज्ञापन लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद लेखपालों ने तहसील परिसर में धरना शुरू कर दिया।लेखपाल संघ ने जिला प्रशासन से पूरे प्रकरण की कार्रवाई की समीक्षा कराने और एसडीएम सदर का स्थानांतरण करने की मांग की। संघ ने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर 29 सितंबर से तहसील में होने वाले कार्यों का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा। साथ ही एसडीएम के स्थानांतरण तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।धरने में तहसील मंत्री साजिद खान वारसी, अभिनव, शैलेंद्र, सुबोध सिंह, पंकज, संजीव, मनीष, रामचंद्र, मुकेश और अभिषेक सहित बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!