शिवद्वार मन्दिर पर श्रावण मास के मेले कि तैयारियों का जिलाप्रशासन ने लिया जायजा

सोनभद्र/घोरावल तहसील घोरावल में स्थित उमा महेश्वर विराजमान विग्रह शिवद्वार मन्दिर में होने वाले श्रावण मास के मेले का जायजा एडीएम वित्त राजस्व द्वारा लिया गया जिसमें मंदिर के मेले संबंधित विषयों पर जैसे स्ट्रीट लाइट,साफ सफाई,मोबाइल शौचालय, स्वास्थ्य व्यवस्था, पेय जल, विद्युत संचालन,रोड गड्ढा मुक्त आदि सभी विषयों के लिए संबंधित अधिकारीगणों को निर्देशित करते हुए शिवद्वार धाम का स्थलीय निरीक्षण किय मंदिर के सामने का मार्ग जो नौका पोखरा से मंदिर कि ओर आती हैं उसमें दो अनाधिकृत रूप से चबूतरा का निर्माण था जिसको तत्काल हटवाने के लिये एसडीएम घोरावल को निर्देशित किया गया एवं मंदिर में मेले के दौरान अनाधिकृत रूप से लगे दुकानों को हटवाने का भी निर्देश क्षेत्राधिकारी घोरावल को दिये मेला में आए कावरियों को ठहरने के प्रबंध के लिए वाटरप्रूफ आश्रय बनाने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किए एडीएम वित्त राजस्व वागीश शुक्ला के औचक निरीक्षण के दौरान डीपीआरवो सोनभद्र एसडीएम घोरावल,नायब तहसीलदर विदित तिवारी,क्षेत्राधिकारी पुलिस, प्रभारी निरीक्षक घोरावल, एडीओ पंचायत रामचंद्र, ग्राम सचिव जावेद अख्तर,ग्राम प्रधान सियाराम यादव, मंदिर व्यवस्थापक अर्जुन सिंह,प्रधान पुजारी, सुबास गिरी,शिवम,मोहित,विजेंद्र,निखिल,सूर्यकांत, धनंजय, अमित समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे




