Uncategorized

सौ करोड़ के डी एम एफ फंड के दुरुपयोग के जांच के आदेश

मुख्यमंत्री कार्यालय ने लिया संज्ञान जिलाधिकारी को सौंपी जांच

सोनभद्र:- राष्ट्रीय लोकदल की जिला इकाई ने सूबे के मुख्यमंत्री के समक्ष जिले के डिस्ट्रिक्ट माइनिंग फंड के दुरुपयोग का मामला उठाया।इस बात की जानकारी देते हुए रास्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष ने बताया कि सोनभद्र के मजदूरों ,फैक्ट्री वर्कर्स और मूल निवासियों के कल्याण में डी एम एफ फंड का उपयोग नहीं करके , प्रशासन द्वारा मनमानी तरीके खर्च किया है और भारी बंदरबाट हुई है। श्री त्रिपाठी द्वारा इस वित्तीय अनियमितता और आम जनता के धन का बंदरबाट करने वाले जिम्मेदारों कर सख्त कार्यवाही की मांग की है।मुख्यमंत्री कार्यालय के शीर्ष अधिकारी संजय प्रसाद अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रकरण में जिलाधिकारी सोनभद्र को जांच करने के निर्देश दिए है।स्थानीय इकाई द्वारा इस आदेश पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि निष्पक्ष जांच से सरकारी धन का सदुपयोग होगा।और गबन और बंदरबाट का खुलासा होगा जिससे प्रदूषण और गंभीर बीमारियों से पीड़ित आम जन मानस और गरीब मजदूर के परिवार को लाभ मिल सकेगा। इस मोके पे संगठन महासचिव पवन शुक्ला जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर विस्वकर्मा प्रशासनिक समिति के अध्यक्ष भोला देव पाण्डेय मनदीप सिंह बंटी चौबे आदि उपस्थिति रहे उक्त आशय की जानकारी जिला प्रवक्ता विकास पाण्डेय की दिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!