Uncategorized

नीम करौली बाबा जन्मोत्सव पर विशाल भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

सोनभद्र:-रॉबर्ट्सगंज नगर के पन्नूगंज मार्ग स्थित रामसरोवर तालाब के समीप पिपलेश्वर हनुमान मंदिर में सोमवार को श्री नीम करौली बाबा सेवा समिति के तत्वावधान में श्री नीम करौली बाबा जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शाम 4 बजे से देर रात तक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। आयोजकों ने बताया कि श्री नीम करौली बाबा जन्मोत्सव-2026 के उपलक्ष्य में आयोजित इस भंडारे में मंदिर परिसर के साथ-साथ आने-जाने वाले यात्रियों को भी प्रसाद वितरित किया गया।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पूरे समय मंदिर परिसर में बनी रही और भक्तों ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान “नीम करौली बाबा की जय” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने बाबा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्य संस्कार केशरी, अमित केशरी, अभय सोनी, रोहित जैन, पिंटू केशरी, संटी कश्यप, सत्यम चौरसिया, राहुल सहित बड़ी संख्या में भक्तगणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समिति ने सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!