अधिवक्ता की हत्या के विरोध में सोबाए का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सोपा ज्ञापन

सोनभद्र:-सोनभद्र बार एसोसिएशन द्वारा जनपद मिर्जापुर में अधिवक्ता साथी की गोली मारकर की गई हत्या के विरोध में सोमवार को कड़ा आक्रोश व्यक्त किया गया। अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर अपराधियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की तथा मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग उठाई। साथ ही अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को तत्काल लागू करने की भी मांग की गई।इस संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। अधिवक्ताओं का कहना था कि प्रदेश में अधिवक्ताओं की सुरक्षा लगातार चिंता का विषय बनी हुई है, ऐसे में ठोस कदम उठाना अत्यंत आवश्यक है।इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव, महामंत्री योगेश कुमार द्विवेदी, कोषाध्यक्ष बंशी धर पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविन्द प्रसाद मिश्र सहित गीता गौर, शालिनी पाण्डेय, अनुज अवस्थी, कुणाल सिंह, राघवेंद्र तिवारी, अविनाश समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।




