भीम आर्मी भारत एकता मिशन में राज गौतम बने करमा ब्लॉक अध्यक्ष

सोनभद्र:-भीम आर्मी भारत एकता मिशन जनपद सोनभद्र द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में संगठन के विस्तार और मजबूती के उद्देश्य से राज गौतम को करमा ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संदीप बौद्ध ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की शुभकामनाएं दीं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राज गौतम के नेतृत्व में करमा क्षेत्र में संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा सामाजिक न्याय, संविधान, सम्मान और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ेगा। उन्होंने संगठन के सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर जिला सहसंयोजक उमाकांत इण्डियन, त्रिलोकीनाथ, अमित रंजन, अखिलेश कुमार भारती तथा जितेंद्र सिंह पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने राज गौतम को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।




