करमा में भीषण सड़क हादसा: आमने-सामने टक्कर में तीन की मौत, दो घायल

सोनभद्र:-सोनभद्र जनपद के थाना करमा क्षेत्र में 24 मार्च 2026 को सुबह करीब 11 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा ग्राम करकी के पास रॉबर्ट्सगंज-मिर्जापुर मुख्य मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर के कारण हुआ।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल संख्या UP 64 AV 3643 पर सवार जय सिंह (निवासी जौनपुर) और उनकी पत्नी सरिता सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दूसरी मोटरसाइकिल up 64AP7534पर सवार चन्दू (निवासी तिलौली, सोनभद्र) को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय लोढ़ी भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।इसी दुर्घटना में दूसरी बाइक पर सवार कृष्णा और अक्षय (निवासी सकाही, सोनभद्र) घायल हो गए हैं, जिनका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।घटना की सूचना मिलते ही थाना करमा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। पुलिस द्वारा मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।




