यूपीसोनभद्र

20 नवंबर से 20 दिसंबर तक बंद रहेगी सोन पंप नहर,

सिल्ट सफाई और मरम्मत कार्यों के चलते लिया गया निर्णय, 21 दिसंबर से फिर शुरू होगा नहर का संचाल

सोनभद्र। जनपद के किसानों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। सोन पंप नहर का संचालन आगामी 20 नवंबर से 20 दिसंबर 2026 तक पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान नहर एवं घाघर बैराज पर आवश्यक मरम्मत, अनुरक्षण और सिल्ट सफाई का कार्य कराया जाएगा। नहर बंद रहने से संबंधित क्षेत्र के किसानों को एक माह तक सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं हो सकेगा।इस संबंध में अधिशासी अभियंता ओबरा बांध खंड ओबरा रूपेश कुमार खरे ने बताया कि वर्तमान में सिंचाई के लिए पानी की मांग नहीं होने के कारण संबंधित विभागों के अधिशासी अभियंताओं ने नहर बंद कर आवश्यक कार्य कराने का प्रस्ताव दिया था। इसमें मिर्जापुर नहर प्रखंड, बंधी प्रखंड-2 राबर्ट्सगंज तथा बैराज यांत्रिक खंड वाराणसी शामिल हैं।उन्होंने बताया कि निर्धारित बंदी अवधि में सोन पंप नहर एवं घाघर बैराज पर सिविल, यांत्रिक और विद्युत संबंधी अनुरक्षण कार्य कराए जाएंगे। इसके साथ ही सोन पंप नहर की तली में जमा बालू की निकासी एवं नीलामी, सिल्ट सफाई और अन्य जरूरी मरम्मत कार्य भी कराए जाएंगे।अधिशासी अभियंता ने बताया कि 20 नवंबर से 20 दिसंबर तक नहर का संचालन पूर्णतः बंद रहेगा। सभी आवश्यक कार्य पूरे होने के बाद 21 दिसंबर 2026 से नहर का पुनः संचालन शुरू कर दिया जाएगा।उन्होंने संबंधित क्षेत्र के समस्त किसानों एवं आमजन से अपील की है कि नहर बंदी की निर्धारित अवधि को ध्यान में रखते हुए अपनी कृषि एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित कर लें, ताकि इस दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!