Uncategorized

छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, सूर्य को अर्ध्य देकर व्रतियों ने किया पारण

कोन / सोनभद्र -लोक आस्था के महापर्व छठ के
तीसरे दिन सोमवार को देर शाम हुई तेज बारिश भी श्रद्धालुओं के उत्साह को कम नहीं कर सकी। भीगते हुए भी व्रती महिलाएं और उनके परिजन विभिन्न छठ घाटों पर पहुँचे और अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित कर परिवार की मंगलकामना की। सुबह से ही क्षेत्र के तमाम नदी तटों और सरोवरों – बड़ाप, कचनरवा, कुड़वा, मिश्री, कोन आदि ग्रामों के छठ घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। व्रतधारी महिलाओं ने घुटने भर पानी में उतरकर सूर्यदेव की परिक्रमा करते हुए अर्घ्य अर्पित किया। निसंतान महिलाओं ने संतान प्राप्ति की मन्नत मांगी, जबकि अन्य व्रतियों ने अपने परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। अर्घ्य के उपरांत व्रतियों ने अपने-अपने वेदियों पर सूप रखकर घी के दीप जलाए और छठी मैया की पूजा-अर्चना की। घाटों पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के वालंटियर सेवा में जुटे रहे।बारिश के बावजूद छठ घाटों पर रहा उल्लास का माहौलदोपहर बाद कोन क्षेत्र में अचानक बारिश शुरू हो गई, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था इस बेमौसम बरसात पर भारी पड़ी।

भीगते हुए ही व्रतियों ने तय समय पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। मंगलवार सुबह सूर्योदय से पहले ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु नदी, पोखरा, तालाबों सहित विभिन्न घाटों पर पहुंच गए थे, जहां उन्होंने उगते सूर्य को जल अर्पित किया।वही स्थानीय पुलिस भी विभिन्न स्थानों समय-समय पर चक्रमण करते रहे।बतादें कि तालाबों और नदियों के घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। पूरे क्षेत्र में पारंपरिक भक्ति गीतों और छठ मइया के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। वहीँ समाजसेवी बिहारी प्रसाद यादव ने बड़ाप् में बढ़ चढ़कर भाग लिया और उन्होंने छठी मईया से प्रार्थना किया कि सभी की कामनाएं पूरी हो।
इसी तरह कचनरवा में महापर्व छठ पूजा पर पर कांग्रेस कमेटी कचनरवा के न्याय पंचायत अध्यक्ष अखिलेश शर्मा ने व्रत रखकर परिवार की मंगलकामनाएं की। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष मदन गुप्ता एवं न्याय पंचायत कचनरवा के सभी कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर छठी मैया से प्रार्थना किया कि न्याय पंचायत अध्यक्ष की मनोकामना को पूर्ण करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!