https://wishamritsamachar.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपीसोनभद्र

मां भारती जन सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में निशुल्क नेत्र परीक्षण का आयोजन

दुद्धी सोनभद्र  स्थानीय कस्बा के वार्ड नंबर 6 स्थित मां भारती जन सेवा ट्रस्ट किसान कंपलेक्स कार्यालय पर आज शनिवार के निशुल्क नेत्र परीक्षण का आयोजन श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकी कुंड चित्रकूट सतना मध्य प्रदेश के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा कैंप लगाया गया,जिसका शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन एवं ट्रस्ट के वरिष्ठ संरक्षक नंदकिशोर तिवारी द्वारा मां भारती के चित्र प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित, पुष्प अर्पित कर किया गया


इस कार्यक्रम की सारी व्यवस्था मां भारती जन सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टी अध्यक्ष अनिल हलवाई के द्वारा की गई,कैंप के दौरान चित्रकूट से आए चिकित्सकों द्वारा कैंप के माध्यम से लोगों के आंख की समस्या को देखते हुए, लगभग 350 मरीजो का नेत्र परीक्षण किया गया एवं उनकी आंख की समस्या के बारे में परामर्श दी गई,साथ ही निशुल्क रूप से 225 लोगों को चश्मा और निशुल्क मोतियाबिंद के ऑपरेशन हेतु 32 मरीजो का चयन किया गया , तथा 92 लोगों को निशुल्क दवा सहित अन्य सामग्री दी गई,इस मौके पर दुद्धी क्षेत्र के कई आंख के समस्या से जूझ रहे मरीज की भीड़ उमड़ी रही, कैंप में चित्रकूट से आए चिकित्सकीय टीम ने आंख की समस्या से जूझ रहे लोगों का जांच कर समस्या हेतु उचित परामर्श दिया, इस दौरान अनिल कुमार हलवाई अध्यक्ष ने बताया कि प्रत्येक महीने के 6 तारीख को एक दिवसीय कैंप का आयोजन किसान कंपलेक्स मुख्य कार्यालय पर होगा, जिसमें आज लगभग 350 लोगों ने अपनी आंख की समस्या को लेकर ट्रस्ट के माध्यम से जांच परीक्षण किया गया जिसमे 32 लोगों के ऑपरेशन करने हेतु चित्रकूट रेफर किये गए,यह कार्यक्रम आगे भी चलता रहेगा जिससे क्षेत्र के दिन दुखियो को लाभ मिल सके, मौके पर कृष्ण दत्त तिवारी,अमरनाथ जयसवाल (अध्यक्ष व्यापार मंडल) ममता सोनी, पुष्पा देवी,बसंती सिंह, रेनू,संदीप गुप्ता,मनीष, रवि सिंह, जायसवाल पियूष बसेरा अमित सिंह रत्नेश कुशवाहा अंकेश कुमार सहित ट्रस्ट के कार्यकर्ता एवं सम्मानित जन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!