
सोनभद्र । जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से विधानसभावार दो दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत घोरावल और दुद्धी विधानसभा क्षेत्रों में रोजगार मेले आयोजित कर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।जिला सेवायोजन अधिकारी विवेक साह ने बताया कि विधानसभा घोरावल का रोजगार मेला 03 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे से आरआर पॉलीटेक्निक, हिन्दुआरी परिसर में आयोजित होगा। वहीं विधानसभा दुद्धी का रोजगार मेला 04 नवंबर 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), दुद्धी परिसर में लगाया जाएगा।उन्होंने जनपद के सभी बेरोजगार अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि और स्थान पर पहुंचकर रोजगार मेले में प्रतिभाग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ाना है। युवाओं को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए।




