यूपीसोनभद्र

विवेकानन्द यूथ एवार्ड के लिए 20 नवंबर तक करें आवेदन

सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 15 से 35 वर्ष के युवाओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान

सोनभद्र। सामाजिक कार्यों और राष्ट्रीय विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले युवाओं को सम्मानित करने के लिए प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026-27 के राज्य स्तरीय विवेकानन्द यूथ एवार्ड (व्यक्तिगत श्रेणी) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं पात्र युवा 20 नवंबर 2026 तक अपना आवेदन जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं।जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ने बताया कि विगत तीन वर्षों यानी 1 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2026 के बीच सराहनीय कार्य करने वाले युवाओं को इस पुरस्कार के लिए चयनित किया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी की अनुशंसा के साथ प्रस्ताव महानिदेशालय, लखनऊ भेजे जाएंगे।पुरस्कार के लिए खेलकूद, वृक्षारोपण, रक्तदान, नशामुक्ति, जल संरक्षण, स्वच्छता, साक्षरता, आपदा प्रबंधन, मतदाता जागरूकता, स्वास्थ्य, कला, संस्कृति, साहित्य, मानवाधिकार, पर्यावरण संरक्षण, जैविक खेती, सौर ऊर्जा, सामुदायिक सेवा, राष्ट्रीय एकीकरण और शैक्षिक उत्कृष्टता सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले युवा पात्र होंगे।आवेदक का उत्तर प्रदेश का नागरिक होना अनिवार्य है। नामांकन वर्ष की 1 जनवरी को उसकी आयु 15 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। संबंधित कार्यों का प्रमाण भी प्रस्तुत करना होगा। यह पुरस्कार किसी व्यक्ति को जीवनकाल में केवल एक बार दिया जाएगा। केंद्र एवं राज्य सरकार, सार्वजनिक उपक्रमों, विश्वविद्यालयों, स्कूलों और कॉलेजों में सरकारी सेवा में कार्यरत व्यक्ति आवेदन के पात्र नहीं होंगे।इच्छुक युवाओं को निर्धारित प्रारूप में कार्यों के प्रमाण सहित आवेदन की तीन प्रतियां बुकलेट फॉर्मेट में जमा करनी होंगी। आवेदन जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी कार्यालय, विकास भवन सोनभद्र के कमरा संख्या 68 में 20 नवंबर तक जमा करना अनिवार्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!