यूपीलोकल न्यूज़सोनभद्र

एक अज्ञात व्यक्ति की विद्युत स्पर्श के कारण हुई दर्दनाक मौत

विष अमृत संवाददाता आर एन सिंह

ओबरा सोनभद्र नगर स्थित सुभाष चौराहा के पास निर्माणाधीन सुलभ शौचालय जो कि नगर पंचायत द्वारा निर्माण कराया जा रहा है इस शौचालय का काम शुरू हुए लगभग 18 माह बीत गए उसके बाद भी इसका काम पूरा नहीं हो सका है शौचालय के अभाव में लोग यहां पर लगे बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर के आसपास और नाले के किनारे मलमूत्र त्याग करने के लिए जाते हैं अति व्यस्त चौराहा होने के कारण यहां पर 24घंटे लोगों का आना जाना लगा रहता है यहां पर भीड़ होने के कारण लोगों को शौचालय के लिए बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है,

खास तौर से महिलाओं को आज रात्रि लगभग 3:00 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ट्रांसफार्मर के पास शौच करने हेतु गया और अज्ञात कारणों से 11000 वोल्ट की लाइन के संपर्क में आ गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई मौके पर ओबरा थाना प्रभारी श्री विजय कुमार चौरसिया जी क्षेत्राधिकार ओबरा अमित कुमार सिंह चौकी इंचार्ज श्री विष्णु प्रभा सिंह अपने दलबल के साथ मौके पर उपस्थित रहे खबर लिखे जाने तक व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी थी शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया लोकल प्रशासन व्यक्ति की पहचान करने के लिए जगह-जगह पूछताछ कर रही हैi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!