यूपीसोनभद्र

भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के लिए वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही से कार्य करने का लिया संकल्प

सोनभद्र । सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के तहत शुक्रवार को प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय परिसर में सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला गंगा समिति, सोनभद्र के तत्वावधान में जिलाधिकारी के निर्देशन एवं प्रभागीय वनाधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने ईमानदारी, पारदर्शिता एवं निष्ठा के साथ शासकीय दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ ली।कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी को बढ़ावा देने के साथ भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के प्रति प्रतिबद्धता सुनिश्चित करना रहा।

इस अवसर पर उप प्रभागीय वनाधिकारी शत्रुघ्न त्रिपाठी ने कहा कि विभाग में प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता, संवेदनशीलता और समयबद्धता के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने तथा आमजन को शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ सुनिश्चित कराने की अपील की।उन्होंने कहा कि पारदर्शी एवं जवाबदेह कार्यप्रणाली से ही जनता का विश्वास मजबूत होगा और सरकारी व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।कार्यक्रम में उप प्रभागीय वनाधिकारी शत्रुघ्न त्रिपाठी, जिला परियोजना अधिकारी महेंद्र कुमार गौतम, क्षेत्रीय वनाधिकारी पवन सचान, वरिष्ठ लेखाकार ज्ञानेंद्र सिरोही, स्टेनो जिम्मेदार दास सहित वन विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!