यूपीसोनभद्र

समाजवादी पार्टी ने जयंती पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को किया नमन

जिला कार्यालय में संगोष्ठी आयोजित, देश की रक्षा, विज्ञान और शिक्षा में उनके योगदान को किया याद

सोनभद्र।समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर गुरुवार को भारत के महान वैज्ञानिक एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन कर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने उनके प्रेरणादायी जीवन और देश के विकास में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला।संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को देश में ‘मिसाइल मैन’ और ‘जनता के राष्ट्रपति’ के रूप में जाना जाता है। उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। उनका जीवन देशवासियों, विशेषकर गरीबों और नौजवानों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन विज्ञान, रक्षा और शिक्षा के क्षेत्र में देश की प्रगति के लिए समर्पित कर दिया।उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम के विचार आज भी युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित करते हैं।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी उनके विचारों से प्रेरणा लेते हुए अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में रक्षा और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए तथा नौजवानों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया।संगोष्ठी में पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, जिला महासचिव मोहम्मद शईद कुरैशी, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, सरदार पारब्रह्म सिंह, अनिल प्रधान, फारूक अली जिलानी, दयाराम मौर्य, कृष्णा पंडित, लल्लू भारती, आनंद पटेल, अभय यादव, सुभाष यादव और रामपति भारती सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने विचार व्यक्त किए। सभी ने डॉ. कलाम के आदर्शों को अपनाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!