Uncategorized

शाहगंज थाने में एएसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, दिए जरूरी निर्देश

एएसपी ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल ने शाहगंज थाने का किया अर्धवार्षिक निरीक्षण

सोनभद्र। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल ने शनिवार को थाना शाहगंज का अर्धवार्षिक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। थाना परिसर पहुंचने पर गार्ड ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद उन्होंने थाना कार्यालय समेत विभिन्न शाखाओं और परिसर का निरीक्षण किया।एएसपी ऑपरेशन ने शस्त्रागार में शस्त्रों एवं कारतूसों का भौतिक सत्यापन किया। पुलिसकर्मियों से शस्त्र खोलने और जोड़ने की प्रक्रिया का परीक्षण भी कराया। उन्होंने शस्त्रों की सुरक्षित देखरेख के साथ नियमित अभ्यास पर विशेष जोर दिया।मालखाने के निरीक्षण के दौरान अभिलेखों एवं विभिन्न रजिस्टरों की स्थिति देखी गई। उन्होंने सभी अभिलेखों को अद्यतन रखते हुए नियमानुसार व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा मेस और आवासीय परिसर का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए महिला हेल्प डेस्क, शिकायतों के निस्तारण और हेल्पलाइन के प्रचार-प्रसार की जानकारी ली गई।

उन्होंने महिला एवं बाल अपराधों में संवेदनशीलता बरतते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एएसपी ऑपरेशन ने थाना पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं और आवश्यकताएं भी जानीं। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ आमजन से संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए।इस दौरान थाना प्रभारी शाहगंज समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!