Uncategorized

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

सोनभद्र:-भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद सोनभद्र के घोरावल क्षेत्र अंतर्गत लोहाण्डी में जिला कार्य समिति सदस्य एवं निवर्तमान मंडल अध्यक्ष सुनील चौबे के आवास पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर संगठन की उपलब्धियों को याद किया और आगामी लक्ष्यों पर चर्चा की।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संतोष बैसवार, डायरेक्टर जिला सहकारी बैंक मिर्जापुर-सोनभद्र, उपस्थित रहे। उनके साथ मंडल उपाध्यक्ष संजय पाठक, पूर्व मंडल महामंत्री श्रवण सिंह, मनोज चौबे, हृदय चौरसिया, दयाराम साहनी, रंजीत पांडे, राम सूरत कनौजिया, बृजेश सिंह, प्रवीण तिवारी, संत कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पार्टी की विचारधारा, राष्ट्र सेवा और संगठन की मजबूती पर बल दिया। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को और सशक्त बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन आपसी संवाद और संगठनात्मक चर्चा के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!