रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के सेंधुरी गांव में नाली न होने से सड़क पर गंदा पानी जमा, ग्रामीण परेशान
ब्लॉक रिपोर्टर – विष्णु कुमार कुशवाहा

रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के अंतर्गत सेंधुरी गांव में नाली की व्यवस्था न होने के कारण सड़क पर गंदा पानी जमा हो गया है। गंदे पानी के बहाव और जलभराव से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीण रामजी ने बताया कि सड़क पर लगातार गंदा पानी बहने से बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। मच्छरों की संख्या में वृद्धि हो रही है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। इस मौके पर रामप्रताप, रामचंद्र, जगदीश, तेजू, राजमणि, अशोक, हीरामणि, संतोष सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों का कहना है कि यदि गांव में नाली का निर्माण हो जाए तो समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द नाली का निर्माण कराया जाए, ताकि सड़क पर जमा गंदे पानी से निजात मिल सके और गांव में स्वच्छता बनी रहे।




