Uncategorized

मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत “रन फॉर वूमेन इम्पावरमेंट” का भव्य आयोजन

सोनभद्र :-जनपद सोनभद्र में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत आज शनिवार को पुलिस लाइन चुर्क में “रन फॉर वूमेन इम्पावरमेंट” का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना तथा समाज में सकारात्मक संदेश का प्रसार करना रहा। रैली का आयोजन मिशन शक्ति 5.0 के नोडल अधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के नेतृत्व में किया गया।उन्होंने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया तथा प्रतिभागियों को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रभारी महिला थाना रॉबर्ट्सगंज सविता सरोज सहित जनपद के विभिन्न थानों, पुलिस कार्यालयों एवं इकाइयों से आई महिला पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान महिला सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता से संबंधित जागरूकता संदेशों का प्रसार किया गया, जिससे आमजन में सकारात्मक जागरूकता उत्पन्न हुई। “रन फॉर वूमेन इम्पावरमेंट” के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि महिलाएं समाज की सशक्त आधारशिला हैं और उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस से तुरंत संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। सोनभद्र पुलिस द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे समाज में सुरक्षा, विश्वास एवं सहयोग का वातावरण और अधिक सुदृढ़ हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!