Uncategorized

वीर शहीद नीलांबर-पीतांबर के बलिदान दिवस पर राबर्ट्सगंज में भावभीनी श्रद्धांजलि

सोनभद्र :- राबर्ट्सगंज नगर के चाचा नेहरू पार्क स्थित शहीद स्थल पर शनिवार को वीर शहीद नीलांबर-पीतांबर के बलिदान दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता एवं सदर विधायक भूपेश चौबे ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उन्हें नमन किया। 28 मार्च 1859 को अंग्रेजों ने बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के नीलांबर-पीतांबर को फांसी दे दी थी। इसी आधार पर हर वर्ष 28 मार्च को पूरे देश में दोनों वीर भाइयों का बलिदान दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने कहा कि अंग्रेजों के शोषण के खिलाफ विद्रोह करने वाले वीर सपूत नीलांबर-पीतांबर का बलिदान देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि ऐसे महान वीरों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वहीं सदर विधायक भूपेश चौबे ने अपने संबोधन में कहा कि नीलांबर-पीतांबर ने अपनी वीरता से अंग्रेजों के खिलाफ लंबे समय तक संघर्ष किया और उन्हें कड़ी चुनौती दी। उन्होंने कहा कि देश उनके सर्वोच्च बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा और उनका नाम इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। कार्यक्रम में भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष दयाशंकर पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष शम्भू नारायण सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, महेश्वर चन्द्रवंशी, जिला महामंत्री अशोक कुमार मौर्य, जिला मंत्री प्रसन्न पटेल, मनोज सोनकर, अनूप तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, सह मीडिया प्रभारी अमन मौर्य, बलराम सोनी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, ओमप्रकाश यादव, रितु अग्रहरी, वंदना वर्मा, धीरेन्द्र पाण्डेय, संजीव श्रीवास्तव, धर्मवीर त्यागी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!