Uncategorized

रॉबर्ट्सगंज में धूमधाम से मनाया जाएगा भव्य हनुमान जन्मोत्सव 

सोनभद्र:-जनपद सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज धर्मशाला-घोरावल रोड स्थित हनुमान मंदिर में 2 अप्रैल 2026 को श्री हनुमान अखाड़ा समिति द्वारा हनुमान जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि सुबह 7 बजे पंडित रजनीश पांडेय द्वारा हनुमान जी का श्रृंगार और जन्मोत्सव पूजन किया जाएगा। इसके बाद विधि-विधान के साथ आरती एवं भोग अर्पित किया जाएगा और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाएगा। पूजन के पश्चात सुबह 8 बजे नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, भक्ति संगीत और कलाकारों की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेंगी। शोभायात्रा धर्मशाला चौक, स्वर्ण जयंती चौक,शीतला मंदिर चौक से वापस मंदिर तक जाएगी । शाम 8 बजे से मंदिर में भजन संध्या एवं जागरण का आयोजन होगा, जिसमें भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डूबने का अवसर मिलेगा। संजय कुमार सिंह ने नगरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन आयोजन को सफल बनाएं। कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल, रंजन सिंह (सोनू), नयन सिंह, सुनील मोदनवाल, अभिषेक गुप्ता, अनिल केसरी, सुरेंद्र कुमार, गीता सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!