एसपी सोनभद्र ने ‘जनता दर्शन’ में सुनीं समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

सोनभद्र:-गुरुवार को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम के दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं धैर्यपूर्वक सुना गया। कार्यक्रम में उपस्थित फरियादियों ने भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, गुमशुदगी, धोखाधड़ी सहित अन्य पुलिस संबंधी प्रकरणों से अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को व्यक्तिगत रूप से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों का समाधान पूर्ण संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं विधि सम्मत तरीके से किया जाए तथा किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। साथ ही जिन मामलों में त्वरित कार्रवाई अपेक्षित है, उनमें तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जनता दर्शन कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका प्रभावी समाधान करना, पुलिस–जन संवाद को सशक्त बनाना तथा आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास को और अधिक मजबूत करना है।




