
सोनभद्र । नगर निकायों में जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सोमवार को समाधान दिवस ‘सम्भव’ का आयोजन किया गया। नगर पालिका परिषद सोनभद्र में अवर अभियंता राज कुमार राज की अध्यक्षता में जनसुनवाई की गई।इस दौरान जिले के सभी नगरीय निकायों में कुल 25 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें नगर पालिका परिषद सोनभद्र में दो, घोरावल में एक, चुर्क-घुर्मा में दो, चोपन में पांच, ओबरा में पांच, रेनुकूट में एक, पिपरी में दो, दुद्धी में दो, डाला बाजार में एक और अनपरा में चार शिकायतें दर्ज की गईं।प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल और मार्ग प्रकाश से संबंधित समस्याएं शामिल रहीं। नगर पालिका प्रशासन के अनुसार सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण करा दिया गया।अवर अभियंता राज कुमार राज ने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनकर उनका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। इसके लिए तत्परता से कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान सभासदों सहित नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।




