
सोनभद्र ।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सोमवार को सपा जिला कार्यालय सोनभद्र में महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई। इस अवसर पर संगोष्ठी आयोजित कर उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और सामाजिक योगदान पर चर्चा की गई।संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि प्राचीन भारत के महान ऋषि और रामायण के रचयिता थे। उनकी रचना भारतीय साहित्य और संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। उनका जीवन और विचार समाज को नैतिकता, सदाचार तथा मानवीय मूल्यों की प्रेरणा देते हैं।सपा सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में समानता, सद्भाव और सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा सहित अन्य नेताओं ने भी महर्षि वाल्मीकि के योगदान को याद किया। वक्ताओं ने उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।इस मौके पर राजेंद्र सिंह पटेल, रमेश चंद दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, लाल बहादुर पाल, विजय यादव, चौधरी यशवंत सिंह पटेल, मोहम्मद सईद कुरैशी, राम भरोसे सिंह पटेल, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, अजीत मौर्य, डॉ. लोकपति सिंह पटेल, रमेश सिंह यादव, रामप्यारे सिंह पटेल सहित अन्य पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।




