यूपीसोनभद्र

बैरियर से लेकर रेलवे स्टेशन तक की सड़क बनी जी का जंजाल 

विषअमृत संवाददाता आर एन सिंह 

ओबरा सोनभद्र नगर स्थित भलुआ टोला वार्ड 14 अटल नगर के नाम से प्रसिद्ध वार्ड जो की इसी पंचवर्षीय में नगर पंचायत ओबरा में शामिल किया गया है और नगर पंचायत के विस्तारित क्षेत्र में शामिल है बेरियर से लेकर के रेलवे स्टेशन ओबरा तक की रोड बहुत ही दयनीय स्थिति में है जबकि इसी रोड से ओबरा गांव नींगा, बाग बाईसा आदि जगहों के लोगों का बराबर आना जाना लगा रहता है इसी सड़क पर रेलवे स्टेशन ओबरा होने के कारण और यहां पर ट्रेनों का ठहराव होने के कारण इस सड़क पर यात्रियों का भी आवागमन बना रहता है उसके बावजूद भी इस सड़क की स्थिति अत्यंत दयनीय है

जबकि यह रोड नगर पंचायत के विस्तारित क्षेत्र और रेलवे की मुख्य सड़क है फिर पता नहीं क्यों इस सड़क का निर्माण करने में लोगों को क्या दिक्कत हो रही है जबकि इस सड़क का उपयोग भलुआ टोला नई बस्ती सेक्टर 10 रेलवे स्टेशन के पास स्थित बस्तियां और उसमें रहने वाले अनेकों छात्र-छात्राओं द्वारा इसका उपयोग किया जाता है और वह अक्सर इस सड़क पर गिरकर चोटिल भी होते रहते हैं लेकिन इससे किसी को कोई सरोकार नहीं है नगर पंचायत यह कहकर अपना पल्ला झाड़ लेता है कि यह सड़क रेलवे की है और इस पर कोई भी निर्माण कार्य रेलवे की समिति के बिना नहीं हो सकता है और रेलवे के अधिकारियों को इसे कोई मतलब नहीं है जबकि यह क्षेत्र जिला पंचायत, नगर पंचायत और रेलवे इनमें से किसी के द्वारा भी बनवाई जा सकती है अभी कुछ दिनों पहले इस सड़क के बाएं तरफ नाली का निर्माण किया गया है जो की मानक विहीन है क्योंकि उस नाली का पानी का निकासी कहीं भी नहीं हो रहा है

अभी यह नाली पूरी तरह से बन भी नहीं पाई की इस सड़क पर समतलीकरण का कार्य चालू हो गया पूछने पर बताया गया कि यह कार्य जिला पंचायत के द्वारा कराया जा रहा है वही पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता श्री जितेंद्र सिंह जी द्वारा दूरभाष पर बताया गया कि यह काम किसके द्वारा कराया जा रहा है इसकी जानकारी उनको नहीं है डायमंड होटल से  भलुआ टोला जाने वाली सड़क के पास अभी कुछ दिनों पहले बड़ा सा पाइप लगाया गया है जो सड़क के ऊपर रख करके उसके ऊपर हल्की सी बस्सी डाल दिया गया जिसके कारण यहां की ऊंचाई काफी ज्यादा हो गई है इसी पाइप में अभी कुछ दिनों पहले एक गाड़ी फस गई थी जिससे पुल टूट गया गाड़ी तो किसी तरह निकल गई लेकिन टूटा हुआ पुल यहां के स्थानीय निवासियों के लिए मुसीबत बन गया है जिससे स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश उत्पन्न है और कभी भी यह आक्रोश आंदोलन का रूप ले सकता है नगर पंचायत और जिला पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों कर्मचारियों से यहां के स्थानीय निवासियों ने निवेदन किया है कि उनकी इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए जिससे किसी को भी जान माल की हानि होने से बचाया जा सके अन्यथा की स्थिति में जन समुदाय आंदोलन के लिए बाध्य होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी !

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!