
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर सोमवार को जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता की अध्यक्षता में महर्षि वाल्मीकि जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि भारतीय संस्कृति और साहित्य के महान ऋषि थे।

उन्होंने रामायण की रचना कर समाज को मर्यादा, सत्य, न्याय और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनके विचार और शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं तथा समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य करती हैं। महर्षि वाल्मीकि का जीवन हमें मानवीय मूल्यों, सदाचार और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की सीख देता है। उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज में आपसी सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा दिया जा सकता है।भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीरज कनौजिया ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन और उनके विचार संपूर्ण समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके आदर्श हमें समानता, सामाजिक समरसता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर एक बेहतर और समरस समाज का निर्माण किया जा सकता है।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष महेश्वर चन्द्रवंशी, जिला महामंत्री अशोक कुमार मौर्य, जिला मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील चौबे, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष निशान्त कुशवाहा, छोटू पटेल, अभय पटेल, भैयालाल, पंकज गौतम, घनश्याम, दीपचन्द्र महतो, शालू, दिनेश, सीमा, शिवप्रकाश और विवेक तोमर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



