यूपीसोनभद्र

सोनभद्र के ग्रामीण इलाकों में पांच जगह लगेंगे निःशुल्क नेत्र शिविर

13 से 18 अक्टूबर तक होगी आंखों की जांच, मोतियाबिंद के चयनित मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन भी होगा

सोनभद्र। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आर.जे. शंकरा आई अस्पताल की ओर से 13 से 18 अक्टूबर तक पांच स्थानों पर निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ मरीजों की आंखों की जांच कर बीमारियों का निदान और आवश्यक परामर्श देंगे। वहीं, मोतियाबिंद से पीड़ित चयनित मरीजों का लेंस प्रत्यारोपण विधि से निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक निर्धारित किया गया है।शिविरों के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 13 अक्टूबर को चतरा ब्लॉक के ग्राम पटना में शिव मंदिर के पास और ग्राम नेवारी में शीतला माता मंदिर के पास शिविर लगेगा। 14 अक्टूबर को चतरा ब्लॉक के पंचायत भवन सण्डी में नेत्र जांच की जाएगी। इसके बाद 15 अक्टूबर को कोन ब्लॉक के ग्राम कचनखां स्थित त्रिवेणी इंटर कॉलेज में शिविर आयोजित होगा। अंतिम शिविर 18 अक्टूबर को चोपन ब्लॉक के ग्राम गुरमुरा स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में लगाया जाएगा।मरीजों के आने-जाने और भोजन की व्यवस्था निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों को जांच स्थल से अस्पताल तक ले जाने और ऑपरेशन के बाद वापस पहुंचाने की निःशुल्क व्यवस्था की जाएगी। मरीजों के उपचार और भोजन का खर्च भी अस्पताल की ओर से वहन किया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद मरीजों को आंखों के इलाज में राहत मिलेगी।ये दस्तावेज साथ लाना जरूरी शिविर में आने वाले मरीज अपने आधार कार्ड की छायाप्रति, मोबाइल नंबर, पहले से चल रही दवाओं की पर्ची और इस्तेमाल की जा रही दवाएं साथ लेकर आएं। शिविर के संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8174981826, 8090644354 और 7905058156 पर संपर्क किया जा सकता है।शिविर के आयोजक अविनाश कुशवाहा, राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक तथा पूर्व जिलाध्यक्ष ने क्षेत्रीय लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर शिविर में पहुंचकर निःशुल्क नेत्र जांच और उपचार की सुविधा का लाभ उठाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!