https://wishamritsamachar.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपीलोकल न्यूज़सोनभद्र

दुद्धी विधान सभा की मासिक बैठक संपन्न ,पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लडेगी ।

उपेंद्र तिवारी महुली/दुद्धी/सोनभद्र

आज दिनांक 09/12/2025 को अपना दल एस दुद्धी विधान सभा की मासिक बैठक दुद्धी में संपन्न हुई विधान सभा अध्यक्ष निरंजन जैसवाल के अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का सफल संचालन जिला महासचिव राजेश गुड्डू ने किया।

बैठक में मुख्यातिथि राकेश यादव विशिष्ट अतिथि श्री मान सिंह गौड़ ब्लॉक प्रमुख म्यूरपुर , उपस्थित रहे।

मासिक बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि जी ने कहा कि, संगठन सर्वोपरि होता है, जनपद सोनभद्र में त्रिस्तरीय पंचायत के चुनाव 2026 को मजबूती से लड़ने के लिए पार्टी के नीतियों को जन जन तक पहुंचाना होगा।
वहीं विशिष्ट अतिथि मान सिंह गौड़ ने कहा कि संगठन विस्तार हेतु सभी पदाधिकारियों को मिलकर काम करना होगा। अपना दल एस राष्ट्रीय अध्यक्ष जी द्वारा किए गए कार्यों को जन जन तक पहुंचाना होगा।

मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि, हमारे पार्टी का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत करने हेतु काम किया जा रहा है, आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सभी पंचायती सीटों पर पार्टी के पदाधिकारियों को बड़े ही मजबूती के साथ चुनाव लड़ाएगी, और अधिक अधिक सीटों पर विजय प्राप्त करेंगे। साथ अध्यक्ष जी ने संबोधित करते हुए कहा कि जिन पदाधिकारियों ने अच्छा काम किया है उनका पार्टी हमेशा सम्मान करती आई है और आगे भी करती रहेगी तथा विधानसभा सह प्रभारी के रूप में से चयन करना, ज्यादा से ज्यादा संख्या में सक्रिय सदस्यता कराना, एवं पार्टी को विधानसभा,जोन ,सेक्टर, बूथ स्तर पर मजबूत बनाने की चर्चा की गई


आज के मासिक बैठक में उपस्थित ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर श्री मान सिंह गौड़, साथ में उदित पटेल व राजेश वर्मा ,अमर सिंह राजपाल ओमप्रकाश कुशवाहा ,उमा कांत कनौजिया ,रमेश सोनी , मु० हसनैन अहमद ,सरजू प्रसाद गुप्ता सुधीर कुमार ,दिनेश प्रसाद ,जय प्रसाद जायसवाल, दिनेश जैसवाल ,राम बरन साथ हीं सैकड़ो कार्यकर्ता मासिक बैठक में सम्मिलित हुए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!