यूपीसोनभद्र

थाना दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियाद, मौके पर जांच कर निस्तारण के निर्देश

भूमि विवाद समेत विभिन्न शिकायतों पर अधिकारियों को निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश

सोनभद्र । थाना घोरावल में शनिवार को आयोजित थाना दिवस में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से शिकायतों की जानकारी लेते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

थाना दिवस में भूमि विवाद, राजस्व और पुलिस विभाग से जुड़ी विभिन्न शिकायतें लेकर फरियादी पहुंचे। जिलाधिकारी ने एक-एक प्रकरण की स्थिति की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का निस्तारण महज औपचारिकता तक सीमित न रहे। संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति की जांच करें और निष्पक्ष तरीके से समाधान सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी ने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर भूमि विवाद सहित अन्य मामलों का निस्तारण करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। शिकायतकर्ता को निर्धारित समय के भीतर प्रभावी राहत दिलाना अधिकारियों की प्राथमिकता होनी चाहिए।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस अधिकारियों को थाना दिवस में प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा शिकायतों के निस्तारण में गंभीरता बरतने को कहा।थाना दिवस के दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों को शिकायतों की नियमित निगरानी करते हुए निस्तारण की प्रगति से अवगत कराने के भी निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!