यूपीसोनभद्र

एमएलसी चुनाव में जीत के लिए भाजपा ने कसी कमर

प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने पर जोर

एमएलसी चुनाव में जीत के लिए भाजपा ने कसी कमर

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र प्रभारी रमेश सिंह के शनिवार को सोनभद्र आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिला कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया गया। बैठक से पूर्व पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता भी आयोजित की गई।भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल की अध्यक्षता और जिला महामंत्री संतोष शुक्ला के संचालन में आयोजित बैठक में आगामी स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रमेश सिंह ने कहा कि स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव संगठन के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से योजनाबद्ध तरीके से जुटना होगा। उन्होंने संगठन की मजबूती, मतदाताओं से निरंतर संपर्क और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चुनावी तैयारियों को प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सक्रिय भूमिका निभानी होगी।जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह ने कहा कि चुनाव में सफलता हासिल करने के लिए बूथ स्तर तक संगठनात्मक तैयारियां मजबूत करना आवश्यक है। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आपसी समन्वय बनाकर स्नातक एवं शिक्षक मतदाताओं से संपर्क स्थापित करें तथा निर्धारित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें।भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद में संगठन के सभी पदाधिकारी एकजुट होकर चुनाव की तैयारियों में जुटें। उन्होंने कहा कि बैठक में तय किए गए कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा और प्रत्येक स्तर पर कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र मौर्य, राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़, जीत सिंह खरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, ओंकार केशरी, धर्मवीर तिवारी, पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा, रामलखन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा शीतला आचार्य, ज्योति खरवार, अमरेश चेरो, जिला उपाध्यक्ष शंभू नारायण सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, अमरेश पटेल, विशाल पांडेय, महेश्वर चंद्रवंशी, सरजू बैसवार, जिला महामंत्री अशोक कुमार मौर्य, जिला मंत्री अनिल सिंह, मनोज सोनकर, प्रसन्न पटेल, मंजू गिरी, जिला मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, बलराम सोनी, अमन वर्मा, स्नातक चुनाव के जिला संयोजक कृष्णमुरारी गुप्ता, बीएन गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह सहित मंडल अध्यक्षों, पार्टी पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!