यूपीसोनभद्र

दुर्गा पंडालों में अग्निसुरक्षा को लेकर पुलिस का निरीक्षण अभियान

आयोजकों को दिए गए सुरक्षा निर्देश, पंपलेट बांटकर आग से बचाव के प्रति किया जागरूक

सोनभद्र।दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सोनभद्र पुलिस ने अग्निसुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में रविवार को रॉबर्ट्सगंज कस्बे में निर्माणाधीन अस्थायी दुर्गा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।निरीक्षण अभियान के दौरान प्रभारी अग्निशमन ने विभिन्न दुर्गा पंडालों में अग्निसुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की जांच की।

इस दौरान पंडाल आयोजकों को आग से बचाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही पंडालों में अग्निसुरक्षा के जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए निर्देशित किया गया।अभियान के तहत आयोजकों को अग्निसुरक्षा संबंधी पंपलेट वितरित किए गए। इनके माध्यम से आग लगने की संभावित घटनाओं को रोकने, अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव करने और आपातकालीन परिस्थितियों में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई। पुलिस और अग्निशमन विभाग ने आयोजकों को सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी।पुलिस प्रशासन का उद्देश्य त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी संभावित अग्नि दुर्घटना को समय रहते रोकना है। सोनभद्र पुलिस ने स्पष्ट किया कि आगामी त्योहारों को सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपायों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!